हिमाद्री सिंह का उमरियापान दौरा: क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का भरोसा

किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के उमरियापान नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़वारा विधानसभा के मंडल उमरियापान के तत्वावधान में चौरसिया मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
जनप्रतिनिधियों से संवाद, समस्याओं पर गंभीर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया । इस अवसर पर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओ को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मंच से संबोधित करते हुए सांसद ने कहा,“जिसकी जो भी समस्या है, वह सीधे आकर बताए। भाजपा सरकार आम जनता के साथ है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा ।
उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
चौरसिया मंगल भवन के लिए 10 लाख की स्वीकृति
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सांसद ने चौरसिया मंगल भवन के नवीन निर्माण कार्य हेतु सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस पर चौरसिया समाज के अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने समाज की ओर से आभार व्यक्त करते हुए सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट किया और इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया।
पाला प्रभावित पान किसानों को दिलाया जाएगा मुआवजा
कार्यक्रम में कमलेश चौरसिया ने पाला पड़ने से पान की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा पान बरेजा का सर्वे किया गया, लेकिन अब तक किसानों को किसी प्रकार की सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है।
इस पर सांसद ने तत्काल तहसीलदार से चर्चा कर शासन के नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से की भेंट
कार्यक्रम के उपरांत सांसद ने उमरियापान में भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला मंत्री प्रशांत राय, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, विजय दुबे, गोविंद प्रताप सिंह, संतोष दुबे, खमरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी, चौरसिया सामाज के अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सुशांक चौरसिया, मीसाबंदी गया चौरसिया, वीरन गर्ग, यतीन्द्र गौतम, कोमल गोस्वामी, सुधा सिंह, संदीप सोनी, रिंकू मिश्रा, शैंकी चौरसिया,प्रमोद असाटी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम, यश चौरसिया, गया प्रसाद चौरसिया, राधिका प्रसाद चौरसिया, दिनेश असाटी, प्रदीप चौरसिया, जयपाल सिंह, संजू चौरसिया, टीटू चौरसिया, नरेश चौरसिया, पीसी चौरसिया , अमित शुक्ला, जगमोहन चौरसिया, बलराम गर्ग, राकेश यादव, जगन्नाथ मांझी, सुभाष चौरसिया, कमलेश चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सांसद के इस दौरे को क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



