पुलिस आरक्षक ने नाबालिग से किया रेपः शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची तो इतना मारा की चेहरे में आ गई सूजन
विदिशा। विदिशा में आरक्षक द्वारा नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी आरक्षक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। इसके बाद युवती, जब पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची तो उसे इतना मारा कि चेहरे में सूजन आ गई। कुछ लोगों ने उसे बचाया सिविल लाइन थाने में शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद विदिशा पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
सोमवार को त्योंदा थाना क्षेत्र की किशोरी विदिशा के देवता थाने में पदस्थ आरक्षक गोविंद गौड की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस आई थी। नाबालिग ने पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा देकर रेप करने और एसपी ऑफिस जाने से रोकने के साथ विदिशा से आगे एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वहीं युवती की पिटाई होता देखकर कुछ लोग उसे सुरक्षित लेकर सिविल लाइन थाने आ गए थे। सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए किशोरी की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरक्षक के खिलाफ जांच टीम बनाई गई है, जो मामले की जांच करेगी।



