पर्यावरणमध्य प्रदेश
नर्मदा तट पर साफ सफाई कर श्रमदान किया

उदयपुरा । सोमवार को नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत ग्राम टिमरावन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदर्श ग्रामीण बालोदय शिक्षा विकास समिति गहलावन द्वारा नर्मदा तट पर साफ सफाई कर श्रमदान किया गया । इस अवसर पर जनपद पंचायत उदयपुरा के सीईओ अशोक कुमार उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान के विकासखंड समन्वयक दयाशंकर उमरे, ग्राम पंचायत सरपंच रामभाई अहिरवार, सचिव गोविंदसिंह लोधी, परामर्शदाता निरंजन अहिरवार नव अंकुर संस्था प्रमुख शेख सलीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



