मध्य प्रदेश

डॉ. दीपिका बसेड़िया को गणित विषय में पीएचडी की उपाधि

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। डॉ. दीपिका बसेड़िया पत्नी डॉ. दीपक बसेड़िया ने डॉ. राजेश श्रीवास्तव सर, प्रोफेसर एवं हेड, गणित विभाग, शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, भोपाल के मार्गदर्शन में गणित विषय में पी.एच.डी. की उपाधि सफलतापूर्वक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। आपकी यह उपलब्धि आपके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है एवं यह आपके परिवार, गुरुजनों और संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है।
आपके शोध का विषय मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑन ब्रेस्ट कैंसर था जिसमें आपने महिलाओ में होने वाले स्तन कैंसर, स्तन कैंसर से होने वाली समस्याएं एवं इलाज के दौरान होने वाले दुष्परिणाम और उसके निवारण के लिए मॉडल डेवलप किया जो भविष्य में स्तन कैंसर से होने वाली समस्याओं के निदान में निश्चित रूप से सफल मॉडल सिद्ध होगा। आपने शोध कार्य के दौरान उपरोक्त शोध कार्य पर पांच रिसर्च पेपर भी प्रकाशित किये। डॉ दीपिका बसेड़िया, डॉ महेंद्र कुमार बसेड़िया एवं शोभा बसेड़िया की पुत्रवधू है जो वर्तमान में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button