मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय में छात्रों को मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय सुझाए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया द्वारा NATIONAL TASK FORCE (NTF) का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. के. प्रसाद द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया | मानसिक तनाव प्रबंधन के बारे में व्याख्यान दिया गया | साथ ही उन्होंने मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाए सुझाए डॉ. अभिलाषा चौरसिया के द्वारा बताया गया की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा NTF विशेष कर शैक्षणिक संस्थाओ में मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओ, छात्रों में बड़ते आत्महत्या के प्रकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार करने एवं उसके रोकथाम के प्रयास हेतु समिति गठन किया गया है साथ ही यह बताया की आज के समय में विद्यार्थियों में तनाव एक सामान्य समस्या है, जिसे योग, ध्यान, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली पारिवारिक एवं सामाजिक जुड़ाव अपनाकर दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. दीपिका जैन, डॉ. निकेत सराठे, डॉ. नीमा सिंह, डॉ. जयश्री शुक्ला, डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ. ईश्वरदीन चौधरी, डॉ. अरुणा दास, डॉ. रहवर रजा मंसूरी, साथ ही 80 विद्यार्थियों की भी उपस्थिति रही है ।

Related Articles

Back to top button