धार्मिक

दुर्गावाहिनी ही शक्तिशाली होकर के लव जिहाद को खत्म करने का कार्य करेगी: बाल्यान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दुर्गावाहिनी नगर इकाई द्वारा पथ संचलन की शुरुआत माता मंदिर टेकरी से की गई, पथ संचलन खिरिया नारायण दास, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, पंचमुखी हनुमान मंदिर, महाराणा प्रताप रोड, गाँधीबाज़ार, शिवालय से होते हुए माता मंदिर टेकरी पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विहिप जिलाध्यक्ष नरेश बाल्यान ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्गा वाहिनी का गठन इसी उद्देश्य के लिए किया गया है दुर्गावाहिनी ही शक्तिशाली होकर के लव जिहाद को खत्म करने का कार्य करेगी। जिससे कि हमारी भारतीय सनातन परंपरा को जिस प्रकार गार्गी, अहिल्या, दुर्गावती, लक्ष्मीबाई, चेनम्मा लक्ष्मी सहगल इत्यादि हमारी बेटियों रानियों ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है इसी पथ पर दुर्गावाहिनी की बहिनें कार्य करेगी। साथ ही इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की विभाग संयोजिका दीदी ममता वर्मा ने भी अपने उद्बोधन में बहिनों को कहा कि समय है एक होने का और जो षड्यंत्र चलाए जा रहे है बेटियों पर नज़रे लगाए बैठे है उनकी आंखें निकालने का और सजग होने का तब जाकर सभ्य समाज का निर्माण होगा साथ ही उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सीताराम सोनी पालक दुर्गावाहिनी, बद्रीप्रसाद पाराशर विहिप जिला मंत्री, जानकी शाक्या दीदी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। एवं कार्यक्रम का संचालन भारती पंथी जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी दीदी ने किया। पथ संचलन के दौरान विहिप के पदाधिकारियों जिनमे भूपेंद्र राय, कमल नामदेव, दीप सिंह गुर्जर, अर्पित मिश्रा, एवं सहयोगी डॉ जितेंद्र तोमर, सत्यजीत दुबे, राजाबाबू सेन, शुभम दुबे, धर्मेंद्र ठाकुर, नरेंद्र साहू ने व्यवस्था संचालन का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button