मध्य प्रदेशराजनीति

मोदी जी की गारंटी वाली योजनाएं दिलाएंगी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव मिशन 2024 की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विदिशा संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी मतदान केंद्र प्रभारी सहित भाजपा मंडलों के सभी मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव रायसेन जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी विदिशा लोकसभा के संयोजक रामपालसिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विदिशा के विधायक मुकेश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष विदिशा राकेश जादौन, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, राजेंद्र रावत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
समीक्षा कार्यशाला बैठक में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उनकी गारंटी वाली योजनाओं का बखान किया वहीं गांव चलो अभियान की समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी। इस तरह की रणनीति बनाई गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां आदि पर चर्चा रणनीति तय की गई है। भाजपा संगठन के निर्देश हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसकी भी महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई।

Related Articles

Back to top button