भीषण आग लगने से गौरझामर बस स्टेण्ड की आठ दुकाने स्वाहा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मंगलवार की रात करीब तीन बजे अचानक भीषण आग की चपेट मे आने से बसस्टेण्ड की आठ दुकाने जलकर खाक हो गईऔर एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है आग कैसे लगी इसका पता अभी नही चल पाया है बताया जाता है की इस अग्नि काण्ड मे दो सब्जी की एक दूध डेयरी एक मनहारी एक शू स्टोर एक चाट दुकान एक डिस्पोजल की दूकाने पूरी तरह जल गई जबकि दूकानो के पीछे बने एक मकान को भी क्षति पहुंची है बता दें की स्थानीय बस स्टैंड स्थित उक्त आठ दूकाने पुलिस थाना गौरझामर के ठीक पीछे चंद कदमो की दूरी पर स्थित है पुलिस को घटना की जानकारी तब लगी जब सात दुकाने धूधू कर जल रही थी लोगो के सहयोग से आनन फानन मे पानी की व्यवस्था करने से आग पर मुश्किल से काबू पाया जा सका लोगो का कहना है की दमकल व लोगो के सक्रिय प्रयासो से आग को आगे बढने से रोक दिया गया वरना आगे कतार मे बनी किराना कपडे आदि की पचासो दूकाने भी आग की चपेट आ जाती बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे दुकानों में आग लगी होने की जानकारी जब लोगों को मिली तो वह जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग काफी बढ गई थि और उसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया इस बीच आग बुझाने की भरसक कोशिशों मे आग ने करीब पांच दुकानों को और अपनी आगोश में ले लिया था जब तक लोग और आग बुझा पाते तथा बचाने के लिए तात्कालिक उपाय और पानी की व्यवस्था बना रहे थे तब तक आग तेजी से दो दुकानों में और पहुंच गई जिससे वह भी जलकर राख हो गई आग अचानक कैसे लगी यह अभी तक अज्ञात है इस भीषण अग्निकांड में करीब आठ लोगों की दुकाने जलकर खाक हो गई हैं जबकि एक मकान को भी क्षति पहुंची है बताया जाता है कि अग्नि दुर्घटना में जिन 8 दुकानदारों की दूकाने जली और एक मकान को क्षति पहुंची है उनमे गुड्डा रैकवार की चाट दुकान अखिलेश दीनू दीक्षित की डिस्पोजल की दुकान राजेश बालचंद खटीक गोलू यादव दूध डेरी की दुकान संतोष नाथूराम पटेल की सब्जी की दुकान संतोष नारायण पटेल सब्जी की दुकान गौरव शिवनारायण पाटकर जनरल स्टोर मनहारी की दुकान रवि अरुण सैंडे का मकान गोविंद पुरुषोत्तम सेन की सेलून तथा फरहान खान का शू स्टोर शामिल है उक्त पीडित दुकान दारो ने शासन से शीघ्र आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



