नाबालिग का अपहरण, भोपाल से बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सिलवानी । सिलवानी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिन गुरुवार को नाबालिग लड़की को भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीपड़ी से बरामद किया है। और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बेगमगंज में पेश किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार आदिवासी पिता छोटेलाल आदिवासी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धौलश्री थाना उदयपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
सिलवानी थाना क्षेत्र के सर्रा के फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर उक्त बालिका को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस संबंध एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।



