नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय के समाने का अतिक्रमण, उद्घघाटन में बना अडंगा

रिपोर्टर: कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईखेडा नगर प्रदेश सरकार द्वारा बारछी रोड पर स्वीकृत 28 करोड की लागत से सांदीपनी सीएम राईज स्कूल के भवन का निर्माण कार्य जोरो से चल रहा, भवन का रंगरोगन का कार्य अंतिम चरणो में पहुंच गया लेकिन नव निर्मित भवन के सामने सरकारी भूमि पर नगर परिषद द्वारा सरकारी भूमि प्रधानमंत्री आवास का आंवटन कर भवन निर्माण नियम विरूद्ध तरीके से कर दिये गये है जो नव निर्मित सीएम राईज स्कूल के उद्घाटन में अडंगा बना हुऐ है।
सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य और ठेकेदार द्वारा क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री, अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा, तहसीलदार, सीएमओ को लिखित और मौखिक बार बार निवेदन कर दिया गया फिर राजनैतिक हस्तेक्षप के कारण अतिक्रमण हटाने मै बाधा बना हुआ।
प्राचार्य और ठेकेदार कहना कि अतिक्रमण हटने के कुछ दिन बाद ही हम भवन शासन सौप सकते है। प्राप्त जानकारी के अतिक्रमण स्थल पर मुख्य द्वार, बस स्टैड और डाईबर कंडेक्टर को रूकने के लिऐ आवास का
निर्माण कराया जाना निश्चित है। साथ ही पास मै ही 8 करोड की लागत से शासकीय कालेज का निर्माण भी अंतिम चरण में है। सीएम राईज और कालेज के लिऐ सडक निर्माण का काम भी अधूरा है सडक निर्माण मे अतिक्रमण बाधा बन सकता है। नगर वासियो ने शासन प्रशासन से भवन और सडक के अतिक्रमण को शीघ्र ही हटाये जाने की मांग की है जिससे नया सत्र प्रारंभ होने के पहले भवन जनता को समपित हो सके।
अभी सीएम राईज स्कूल मै करीब 14 से 15 सौ बच्चे अधयनरत है. शुरू होने पर संख्या और बढ सकती है। नगर के चार पांच प्रायमरी और मिडिल स्कूल नये स्कूल मै समायोजन होने से 250 से 300 बच्चे को नया एडमिशन हो जायेगा।



