क्राइम

स्कूटी सवार युवक से बरामद हुई अंग्रेजी मदिरा, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में पूछताछ जारी

थाना प्रभारी के हाथो लगी 45 पाव अंग्रेज़ी शराब सहित आरोपी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है यहां एक युवक स्कूटी में शराब रखकर ग्राहकों को बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसलपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ़ छोटू पिता दौलत सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष को थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने 45 पाव अंग्रेज़ी मदिरा के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ़ पूर्व से ही मामले हैं दर्ज – आरोपी भूपेन्द्र के खिलाफ पहले से ही थाना गोसलपुर में 15 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। गोसलपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसे न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं।
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button