मिढ़वानी में प्रवेशोत्सव मनाया गया

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा, गाडरवारा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिढ़वानी में प्रवेशोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच विनीता राजेश पटेल के मुख्य आतिथ्य और सब इंजीनियर एस एल डहरिया, डा बड़कुर के विशिष्ठ आतिथ्य में मनाया गया. सरस्वती पूजन और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लक्ष्मी राजपूत ने किया। प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शाला के बेहतर परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट में शामिल होने हेतु प्रेरित किया। सरपंच प्रतिनिधि राजेश पटेल ने भी विद्यालय और विद्यार्थियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सब इंजीनियर एसएल डहरिया ने भी स्कूल के बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए स्कूल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की. प्रवेशोत्सव में शिक्षक विनोद दुबे, डी डी वर्मा, वेणीशंकर पटेल ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर छात्र छात्राओं को शिक्षा मंत्री के संदेश और निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया. विद्यालय की शिक्षिकाओं नीलम सोनी, नेहा रावत, गीता मेहरा, अभिलाषा स्थापक ने भी विद्याथिर्यों को प्रवेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नियमित रूप से शाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।



