धार्मिक
पकरिया धाम में चैत्र नवरात्रि पर माता महाकाली की स्थापना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान के समीपस्थ ग्राम पकरिया में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां कालिका समिति द्वारा खेर माता प्रांगण में माता महाकाली की स्थापना की गई ।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शुभारंभ पकरिया धाम में माता महाकाली की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापित की गई। स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, कलश स्थापना और विशेष पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे । भक्तों ने “जय माता दी” के जयकारों से पूरे परिसर को गूंजायमान हो उठा ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, दुर्गा पाठ, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं ।
श्रद्धालु माता महाकाली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।



