धार्मिक

सिलौंडी पंचमुखी दरबार में गूंजी शिव–पार्वती विवाह कथा, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर सिलौंडी स्थित पंचमुखी दरबार में मां श्री कालिका पुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस दौरान कथा व्यास जी द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा ब्यास जी ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी । उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह किया। इस पावन प्रसंग को सुनकर श्रद्धालुओं भाव विभोर हो उठें।
यजमान के रूप में श्रीमती मनोरमा राय, गणेश राय, जमुना राय एवं लक्ष्मी राय द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन में गांव के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
आयोजन में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button