क्राइम

पुरानी पंचायती चुनाव को लेकर गोली चलाकर हवाई फायर कर फेकें पत्थर,

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलाकला में दो पक्षों में हुए जमकर विवाद में गोलियां हवाई फायर कर पत्थर फेंक कर जमकर उत्पाद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी रनेह प्रीति पांडे और पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दो पक्ष जिसमें भरत पटेल एवं श्यामसुंदर पटेल के मध्य पुराने पंचायती चुनाव को लेकर विवाद होने से काउंटर मामला पंजीबद्ध है, पुनः दोनों पक्षों द्वारा गंदी- गंदी गाली गलौज, हवाई फायर कर पत्थर फेंके गए. गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. फिर हाल गांव में पुलिस बल काफी संख्या में तैनात किया गया है, जिससे कोई आगे घटना बड़ा रूप ना लें. वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी लगने पर वह भी नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button