मध्य प्रदेश

वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन कर्मचारी को दी गई विदाई

सिलवानी। शुक्रवार को वन विभाग परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार का स्थानंतरण बेगमगंज ज़िला रायसेन होने एवं बलभद्र शर्मा वन कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार ने कहा कि में आपके द्वारा दिया गया स्नेह को नहीं भूल पाउंगा और आपके द्वारा जो सहयोग दिया गया उसके लिए में आप सबका आभारी रहूंगा। मुझे इतने सालों के कार्यकाल में कभी नहीं लगा की में अपने घर से दूर हूं।
कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी प्रदीप रजक, वन परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र पाटीदार सहित, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button