मध्य प्रदेशराजनीति

स्वतंत्र चौरसिया बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष करणसिंह चौहान द्वारा घोषित एवं बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी की कार्यकारिणी में पिछले कई वर्षों से सक्रिय युवा नेता स्वतंत्र चौरसिया को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रतिभा को देखते हुए जिले के अत्यंत महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। नव युक्त सचिव स्वतंत्र चौरसिया ने कहा कि पार्टी ने जिम्मेदारी सौपी है उसे में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन का आश्वासन अपनी कांग्रेस पार्टी को दिया है।
स्वतंत्र चौरसिया के जिला सचिव बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, रवींद्र बाजपेयी, आनंद मिश्रा, मौजीलाल पौराणिक, अटल ब्यौहार, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, विराट पांडेय, हरिशंकर मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, गंगाराम मिश्रा , रामप्रसाद पटेल, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेयी, सत्तू सोनी, मिक्की चौरसिया, कपिल चौरसिया, सोनू गर्ग, भजन बर्मन, लकी चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button