मध्य प्रदेश

नगर की बेटी भव्या जैन को कलेक्टर ने किया सम्मानित

सिलवानी। रायसेन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का जिला स्तर पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में नगर की प्रतिभाशाली छात्रा भव्या जैन, पिता सचिन जैन, को कक्षा 10वीं में जिला स्तर पर टॉप करने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलेक्टर विश्वकर्मा ने उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। भव्या जैन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

Related Articles

Back to top button