कृषिमध्य प्रदेश

धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम

समिति प्रबंधक बोले थोड़़ी बहुत तुलाई ज्यादा हो जाती है
मौके पर पहुंचे तहसीलदार, कृषि विभाग और पुलिस

कलेक्टर से दूरभाष पर बात कर, दो घंटे बाद हुआ चक्काजाम समाप्त
सिलवानी।
गुरूवार की दोपहर राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर शांतिराज बेअरहाउस के सामने किसानों ने अपनी टेक्टर टाली खड़़ी कर चक्काजाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बी.एल. षर्मा, बम्हौरी थाना प्रभारी भारतसिंह सहित प्रषासनिक अमला पहुचा। और किसानों से बातचीत की। करीब दो घंटे चले चक्काजाम के बाद किसान संघ के प्रतिनिधि से कलेक्टर अरविन्द दुबे ने मोबाइल पर बात की एवं जिले के अधिकारियों को भेजकर जांच करने का आष्वासन दिये जाने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। किसानों के इस संवेदनशील मुदृदे पर चक्काजाम स्थल पर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध पर नहीं पहुंची।
किसानों ने बताया कि शांतिराज बेअरहाउस पर चना की जांच करने के नाम पर सर्वेयर द्वारा 100 रूप्ये से 200 प्रति क्विंटल लिये जा रहे है। राषि नहीं दिये जाने पर चना के सैम्पल को फेल कर दिया जाता है। वही चना की तुलाई 50 किलो 750 ग्राम से 50 किलो 750 ग्राम तक की जा रही है। जबकि खाली बारदाने का वनज 500 ग्राम होता है। तुलाई केन्द्रों पर किसानों को धूप से बचने के लिए छाया एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही है। समिति द्वारा किसानों को किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विगत दिनो एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बी.एल. शर्मा के राष्टीय मजदूर किसान महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की संयुक्त एसडीएम कार्यालय में सम्पन्न हुई थी जिसमें गेंहू चना की तुलाई इलेक्टानिक धर्म कांटे से किये जाने के आष्वासन दिये गये थे। इसके बाबजूद अभी तक कई वेयर हाउस संचालक एवं समिति प्रबंधक अभी भी किसानों की उपज का इलेक्टानिक धर्म कांटे से नहीं तौला जा रहा है। छोटे कांटे से तुलाई कर किसानों की ज्यादा तौली जा रही है।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सांईखेड़ा समिति प्रबंधक महेन्द्रसिंह रघुवंशी का कहना था कि थोड़ी बहुत वजन की ज्यादा तुलाई हो जाती है, सोने की तरह तुलाई नहीं हो सकती।
किसानों ने निकाली एम्बुलेस
राजमार्ग पर लगेे चक्काजाम के दौरान बम्होरी की ओर से मरीज लेकर आ रही एम्बुलैस को किसानों ने वाहन हटाकर एम्बुलैस को निकाला गया। वही चक्काजाम के दौरान सड़क दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
किसान राजेन्द्रकुमार साहू भोड़िया, एवं कृष्णकुमार गौर रम्पुरा ने बताया कि शांतिराज बेअर हाउस पर चने की तुलाई में छोटे कांटे से 50 किलो 750 ग्राम तुलाई की जा रही है। वही चना सर्वेयर द्वारा 100 रूप्ये किवंटल लिये जा रहे है।
किसान संघ के संभागीय सहमंत्री कृष्णकुमार रघुवंशी ने कहना है कि एसडीएम के समक्ष इलेक्टानिक धर्म कांटे से तुलाई पर सहमति बनी थी, इसके बाबजूद छोटे कांटे से ज्यादा तुलाई की जा रही है। चना सर्वेयर द्वारा 100 से 200 रूप्ये किवंटल लिये जा रहे है।
कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे से किसान संघ के संभागीय सहमंत्री कृष्णकुमार रघुवंशी ने चर्चा की। कलेक्टर ने शीघ्र ही जिले से जांच दल भेजने का आष्वासन दिये जाने पर दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। किसानों ने बताया कि यदि षीघ्र ही जांच दल ने उचित कार्यवाही नहीं की तो किसानों द्वारा पुनः बजरंग चौराहे पर चक्काजाम किया जावेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button