कृषि

तत्काल भुगतान प्राप्त करें: किसान अनुबंधित पर्ची पर व्यापारियों को ही बेचें फसल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
कृषि उपज मंडी में किसान अपनी उपज कृषि उपज मंडी प्रांगण में 37(1) अनुबंध पर्ची प्राप्त करने के बाद ही बेचें। साथ ही मंडी प्रांगण के बाहर सौदा पत्रक के माध्यम से सिर्फ मंडी के लाइसेंसी व्यापारियों को ही फसल बेचें।
मंडी सचिव आरपी शर्मा ने बताया कि गेंहू चना मसूर आदि फसल बेचने के तत्काल बाद भुगतान प्राप्त करें।अगर कोई व्यापारी भुगतान उसी दिन नहीं करता है, तो मंडी प्रशासन को लिखित में शिकायत कर सकते हैं।किसान किसी भी स्थिति में अपनी उपज को मंडी प्रांगण में अथवा बाहर कच्ची पर्ची पर न बेचें।

Related Articles

Back to top button