बिजली विभाग की मनमानी से किसान हुआ रुष्ठ, रात्रि 2 बजे ग्रामीण क्षेत्र की लाईट बिना सूचना के कर दी चालू

भेड़ाघाट किसान योगेश पटेल ने सहायक यंत्री से की फोन पर बात मचा बवाल, हुआ ऑडियो वायरल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले ने ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले भेड़ाघाट किसान का सामने आया है। विद्युत वितरण विभाग की जरा सी लापरवाही के चलते बोई गई मटर की फसल को लेकर पीड़ित किसान ने जेईई एवं डिवीजन अधिकारी से फोन पर बात करते हुए ये पूछ लिया कि बिना किसी सूचना के रात्रि दो बजे विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई थी। वही विगत कुछ माह से दिन के समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सुचारू रूप से दी जा रही थी। लेकिन बीती रात को अचानक से रात्रि 2 बजे ग्रामीण क्षेत्र की अचानक लाई चालू कर दी गई जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बोई गई मटर लगभग 17000 रुपए लागत राशि की बोनी को नुक्सान होने पर किसान अधिक चिंतित और नाराज हो गया। जिसने सुबह सुबह ही जेईई को फोन लगाया लेकिन फोन बंद रहने से नाराज हो गया और फिर उसने डिवीजन अधिकारी को इस बात से अवगत कराते हुए नाराजगी जताई। एक भी किसान को इस रात्रि विद्युत सप्लाई चालू रात्रि की सूचना किसी को भी नहीं अवगत कराई गई। ना ही लिखित रूप से आवेदन पत्र जारी किया गया। पीड़ित किसान भाईयों ने इस कार्य से नाराज किया ऑडियो किया वायरल । क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारीगण सुने ऑडियो में इन्हीं की जुबानी।



