मूंग तुलाई के बाद भुगतान न होने को लेकर किसान हुए उग्र किया आंदोलन

किसानों ने किया नेशनल हाईवे जाम
प्रशासनिक अधिकारी ने दिया आश्वासन जल्द होगा भुगतान
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले की बरेली तहसील के आसपास के किसानों का शासन पर गुस्सा फूट पड़ा जब पूर्व में अपनी मूंग की फसल के भुगतान को लेकर ज्ञापन देने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ और इसी संबंध को लेकर बुधवार को किसानों ने बरेली से निकलने वाले नेशनल हाईवे 45 पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। लगभग एक घंटे किसानों का आंदोलन चलता रहा किसानो की मांगों के मुताबिक मूंग तुलाई के बाद शासन द्वारा किसानों के खाते में पैसा ना डलने से किसान लंबे समय से परेशान थे इसी भुगतान के संबंध में 28 अगस्त बुधवार को किसानों ने नेशनल हाईवे पर आंदोलन किया और अपनी मांग शासन और प्रशासन के समक्ष रखी बाद में प्रशासनिक अधिकारी बरेली तहसीलदार अंबर पंथी एवं बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने किसानों के बीच पहुंचकर उनको समझाइस दी और बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए उनकी फसल का पैसा आवंटित कर दिया गया है बस चार या पांच दिनों में किसानों का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा इस आश्वासन के बाद उग्र हुए किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
इस संबंध में संतोष मुद्गल अनुविभागीय अधिकारी बरेली का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के खाते में पैसे पहुंचाने के लिए प्रक्रिया जारी हो चुकी है कई करोड़ रुपया किसानों के खाते में एवं मूंग की फसल का भुगतान करने के लिए आवंटित कर दिया गया है तीन या चार दिनों में यह पैसा किसानों के खाते में पहुंच जाएगा फिलहाल कुछ किसानों ने इस संबंध में बताया कि उनका पैसा उनके खाते में आ चुका है एवं अन्य किसानों का पैसा भी खाते में आना शुरू हो गया है।



