कृषिमध्य प्रदेश

कालाबाजारी से परेशान किसान: डीएपी की हो रही कालाबाजारी, किसान हो रहे परेशान : कांग्रेस

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। दुकानदार किसानाें पर एक बाेरी डीएपी के साथ 2 बाेतल नैनाे यूरिया लेने का बना रहे दबाव स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले रायसेन में किसान डीएपी खाद के लिए 15 दिन से परेशान हाे रहे हैं। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारी अब भी दाे दिन में खाद की रैक लगने का आश्वासन दे रहे हैं। इधर, दुकानदार किसानाें से एक बाेरी डीएपी के साथ दाे बाेतल नैनाे यूरिया लेने की बात कह रहे हैं। जबकि यूरिया की किसानाें काे काेई जरूरत नहीं है। कई दुकानदार सल्फर साथ में देने की बात कह रहे हैं। सल्फर भी 5500 रुपया क्विंटल बताया जा रहा है। खाद के लिए चना ओने-पाेने दाम पर बेच रहे हैं। यह आरोप नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ,एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, दौलत सेन, प्रियंका सेन, राजू माहेश्वरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खान ने लगाए हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि जिले के किसानाें काे मूंग की बाेवनी करना है। इसके लिए खाद की डिमांड है। इसके लिए किसानाें काे मंडी में चना 3200 से लेकर 4400 रुपए क्विंटल में बेचना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि चना निकले करीब 20 दिन हाे गए हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी की कोई तैयारी नहीं हुई है। कांग्रेस ने कहा प्रशासन ने बीमा लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि खाद की आपूर्ति नहीं हाेने व बीमा लिस्ट सार्वजनिक नहीं करने पर गांवाें में धरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button