कृषिमध्य प्रदेश

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया 3 घंटे चक्काजाम

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी, सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों ने रविवार को जैथारी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं किसानों ने बिजली घर की लाइट भी बंद करा दी। यह चक्काजाम करीब तीन घंटे तक चलता रहा। बिजली कंपनी के जेई बीएल शाक्य और तहसीलदार सुधीर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। तब कही जाकर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।
तहसीलदार सुधीर शुक्ला और जेई बीएल शाक्य के समक्ष किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें 10 घंटे बिजली चाहिए, लेकिन यह बिजली उन्हें नहीं मिल पा रही है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। जेई बीएल शाक्य ने किसानों को बताया कि ओवरलोड होने के कारण पावर हाउस लोड नहीं ले पा रहा है। इस कारण पावर कट की स्थिति बन रही है।
धरना आंदोलन में अंकित रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी, मनोज शर्मा, बृजेश रघुवंशी, सुमित रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। धरना स्थल पर मौजूद किसानों का आरोप था कि बिजली कंपनी की मनमानी से पावर हाउस पर लोड बढ़ रहा है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगताना पड़ रहा है। दिन और रात में हर कभी बिजली काटी जा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Back to top button