किसानों को किया गया प्रशिक्षित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम रमपुरा में सेंट थॉमस कॉन्वेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के माध्यम से चल रहे समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज किसानों के लिए उन्नत एवं जैविक खेती के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रखा गया।
जिसमें कृषि विभाग से उपस्थित अधिकारी बीटीएम मोतीराम इनवाती, एआरओ ललित किरोले ने किसानों को बीच उपचार, मिट्टी परीक्षण, बर्मिंघम पोस्टिंग, मिनी किचन गार्डन सहित जैविक एवं उन्नत खेती के टिप्स बताने के साथ अन्य किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का निवारण किया और बेहतर से बेहतर कृषि करने के उपाय भी बताएं ।
कार्यकर्म में भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों की उपस्थिती रही । इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच राहुल ठाकुर, सिस्टर धनिया एनिमेटर, छोटू लोधी सहित 50 लाभार्थी एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम की सूत्रधार सिस्टर धनिया एनिमेटर ने बताया कि किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के लिए तहसील के अन्य गांव में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि कम लागत में किसान अच्छी फसल ले सके । प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की फसल लेने के लिए प्रशिक्षित किए जाने की योजना है, जो कि भविष्य में तेजी से लागू की जाएगी।



