मध्य प्रदेश

बढ़गवां में बिजली चालू नहीं करने पर ऑपरेटर पर प्राणघातक हमला

बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम बढ़गवां में गुरुवार को बिजली चालू कराने को लेकर सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर किया गंभीर रूप से घायल। तीन आरोपितों पर मामला दर्ज।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बढ़गवां में सब-स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव 26 वर्ष के बताए अनुसार सुबह 10 बजे बिजली मेंटिनेंस के लिए रायसेन ऑफिस से निर्देश मिलने पर फीडर बंद करके बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
करीब 11.30 बजे आरोपित धरमू लोधी आया और बिजली चालू करने को बोला तो ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव ने मेंटिनेंस के चलते बिजली बंद होना बताए जाने पर धरमू लोधी बंद फाटक के ऊपर से कूदकर सब -स्टेशन के अंदर आ गया और ऑपरेटर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ओर लात- घूंसों से भी मारपीट करते हुए सब-स्टेशन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद धरमू लोधी ओर उसके दो साथी जाते – जाते तत्काल बिजली चालू करने और रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए चले गए।
ऑपरेटर ने फोन कर अपने दोस्त दीपक एवं भाई सरजू को बुलाया और बेगमगंज पहुंचकर घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को दी।
पुलिस ने बिजली ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव पिता ऋषिराज श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर आरोपित धरमू लोधी सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button