मध्य प्रदेश
नपा के बड़े बाबू को पितृ शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका के सेवानिवृत मुख्य लिपिक एवं लेखापाल अशोक श्रीवास्तव ( बड़े बाबू ) के पिताश्री प्रेमनारायण श्रीवास्तव का स्वर्गवास हो जाने से नगर में शोक छा गया। निज निवास दीनदयाल कॉलोनी से उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे कॉन्वेंट के सामने वाले मुक्तिधाम पर ले जाई गई । जहां पंडित अनिल शास्त्री के आचार्यत्व में धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।



