मध्य प्रदेशहेल्थ

रोगी कल्याण समिति की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल अस्पताल के नवीन भवन में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक देवेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अनेक प्रकार के प्रस्ताव रखे गए।
बैठक में बीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि नवीन बिल्डिंग में 33 केवीए सब स्टेशन निर्मित है उक्त स्टेशन के संचालन हेतु 2 इलेक्ट्रीशियन की पदस्थापना आउटसोर्स के माध्यम से करने हेतु वरिष्ठ कार्यालय हेतु पत्राचार करना जब तक उक्त पदस्थापना नही होती तब तक दैनिक आधार पर इलेक्ट्रीशियन का व्यय समिति के माध्यम से किए जाने, समिति द्वारा निर्मित व्यावसायिक दुकान 1 से 64 तक का किराया जो 1000 रू लागू है उक्त किराया 1000 रू से बढ़ाकर 1150 रू प्रतिमाह किए जाने।
जिला स्टोर से आवश्यक दवाईयां एवं सामग्री संस्था को उपलब्ध कराई जाती है कुछ आवश्यक सामग्री जैसे ड्रेसिंग हेतु काटन, वैन्डेज एवं उपकरण जैसे वीपी मशीन, लैब हेतु स्लाईड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ना होने की स्थिति मे एवं आवश्यकता को देखते हुए उक्त सामग्री संस्था द्वारा स्थानीय स्तर पर क्रय की अनुमति। संस्था में चतुर्थ श्रेणी में वॉशर मैन की पदस्थापना। संस्था में संचालित ओपीडी की वर्तमान दर 5 रू. प्रति पर्चा है जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में उक्त दर 10 रु. प्रति पर्चा है। अतः संस्था में भी ओपीडी शुल्क 5 रू. से बढ़ाकर 10 रू. किए जाने एवं भविष्य में उक्त ओपीडी का संचालन एवं संस्था की पुरानी बिल्डिंग से नवीन बिल्डिंग में अस्पताल की समस्त सामग्री शिफ्ट करने हेतु परिवहन एवं मजदूरी व्यय। संस्था की पुरानी बिल्डिंग नवीन बिल्डिंग में उपकरण एवं एसी नवीन बिल्डिंग में शिफ्ट एवं इंस्टालेशन, डॉ. चैम्बर एवं अन्य वार्ड ऑफिस हेतु टेबिल एवं चेयर खरीदी। मरीजों एवं परिजनों को बैठने हेतु 3 शीटर चेयर, लेबर रूम एवं ओटी में आवश्यक कार्य जैसे लक्ष्य कार्यक्रम अनुरूप पर्दे एवं वायोमेडिकल बेस्ट मेनेजमेंट हेतु कलर डस्टबिन एवं अन्य सामग्री, संस्था में सी सेक्शन हेतु आवश्यक दवाई एवं उपकरण , सुरक्षा की दृष्टि से नवीन बिल्डिंग में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, इमरजेंसी की स्थिति में लाईट जाने पर जनरेटर हेतु आरकेएस से डीजल व्यवस्था। मरीजों एवं परिजनों को परेशानी न हो जिस हेतु प्रत्येक रूम में साईनेज एवं डिस्पले लगवाने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों की आईईसी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार चैनल, गेट, पार्टिशन लगवाने,संस्था के लेबर रूम ओटी, लैब एवं अन्य जगह हेतु शासकीय प्रपत्र एवं रजिस्ट्ररों की प्रिंटिंग, संस्था के समस्त वार्ड एवं प्रसूति वार्ड की व्यवस्था, संस्था में पेयजल व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगाने, मरीजों एवं परिजनों को दिन एवं रात में चाय एवं नाश्ता की व्यवस्था हेतु केंटीन की व्यवस्था, संस्था के मीटिंग रूम हेतु फर्नीचर एवं चेयर की व्यवस्था, डेंटल यूनिट, शिशु रोग यूनिट एवं हडडी रोग हेतु आवश्यक सामग्री , उपकरण क्रय करने, कार्यालय हेतु नवीन 2 प्रिंटर, एक्स-रे रूम हेतु आवश्यकतानुसार डिजिटल फिल्म एवं कलर प्रिंटर, विभिन्न सेक्शन हेतु प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी / हैलोजन की व्यवस्था। वार्ड एवं डॉक्टर चैम्बर में पर्दे की व्यवस्था करने हेतु सामग्री क्रय करने के साथ ही संस्था में कोई भी इलेक्ट्रीशियन न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है बाहर से इलेक्ट्रीशियन बुलाकर कार्य करवाना पड़ता है इलेक्ट्रीशियन की व्यवस्था की अनुमति, शासन द्वारा प्रदाय उपकरण, औषधि के अतिरिक्त शासन द्वारा आपूर्ति न होने पर मप्र भंडार से नियमानुसार क्रय की अनुमति, शासकीय एम्बूलेंस पुरानी और खराब हो चुकी है जिसको रिपेयर कराने और नई एम्बुलेंस के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। संस्था में महिला रोग विशेषज्ञ हेतु पत्राचार, सिविल अस्पताल नवीन बिल्डिंग में लाईट वाला डिस्प्ले एवं संस्था में ड्यूटी चॉर्ट लगवाना के संबंध में प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के उपरांत विधायक देवेन्द्र पटेल ने अस्पताल की नवीन विल्डिंग में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को देखा और शीघ्र सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान बीएमओ डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ संदीप यादव, बीपीएम जयसिंह, लेखपाल सुनील राय, शाहिद कुरेशी सहित अस्पताल कर्मचारी एवं पत्रकारगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button