बाघ की दहशत : सिंचाई के लिए दिन में देंगे बिजली, ताकि रात में खेत में न जाएं
एक सप्ताह से सिलवानी तहसील में बाघ का मूवमेंट
सिलवानी। पश्चिम रेंज सिलवानी में आने वाले ग्राम भोड़िया में इन दिनों बाघ का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह से पूर्व क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बना हुआ है था अब पश्चिम वन परिक्षेत्र में है। तीन चार गायों के शिकार के बाद भोड़िया में भी गाय के बछड़े को शिकार बनाया है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना देने पर विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पगमार्क भी संग्रहित किए। एवं ग्रामीणों का सामना बाघ से न होने पाए इसके लिए वन विभाग की टीम लगाई गई हैं। बाघ से रात के समय अधिक खतरे को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बिजली कंपनी द्वारा रात की जगह दिन में सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई शुरु करवाई है। पहले रात के समय बिजली मिलने से किसानों को रात में ही खेतों पर जाना पड़ता था। बाघ के मूवमेंट को देखते हुए रात को खेतों
पर जाना अधिक खतरनाक है। इसलिए कृषि कार्य के लिए मिलने वाली बिजली सप्लाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। साथ ही वन विभाग की टीम गांवों के रहवासियों को बाघ के मूवमेंट को लेकर जागरुक करने का काम कर रही है। गांव गांव में डोडी की मुनादी कर सर्तकता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है।



