मध्य प्रदेश

हिंडोरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायलों को पुलिस ने भेजा तत्काल जिला अस्पताल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी1
दमोह। हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के आगे कुंडलपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार तूफान चार पहिया वाहन एमपी 34 जीबी 1474 अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें चालक सहित करीब पांच छह लोग घायल होने की खबर सामने आ रही है, मौके पर हिंडोरिया थाने से प्रधान आरक्षक अजय तिवारी और आरक्षण अजय शर्मा भी पहुंचे, उन्होंने तत्काल घायलों को राहगीरों व मौजूद लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा है. बताया गया है कि जैन परिवार दर्शन करने कुंडलपुर जा रहा था।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button