मध्य प्रदेश

रायसेन में बदला मौसम लगी बारिश की झड़ी, रात को बदलों की तेज गरजना से सहमे लोग

बिजली गुल पुरानी बस्ती के रहवासी ढाई घंटे तक परेशान रहे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर सहित जिले भर में पिछले तीन चार दिनो से हो रही रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते ।जहां लोगों को भारी गर्मी उमस से राहत मिली है तो वहीं नगर पालिका की लापरवाही से बारिश ने लोगो के लिए मुसीबत खडी कर दी । जरा सी बारिश में शहर के कई इलाके जल मग्न हो गये । वहीं रात को 2.20 बजे के करीब बादलों की तेज गर्जना शुरू हुई । ऐसे में रात को बिगड़े मौसम से लोग घरों में ही सहमे रहे। आसमान पर छाए काले रंग के बादलो की तेज गर्जना ने लोगो की नींद उड़ा दी। यह सिलसिला लगभग डेढ़ घंटे तक चलता रहा। बाद में बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। पुरानी बस्ती क्षेत्र की लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही।
मौसम सामान्य होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। कई बार लाइट कट आफ हुआ । बाद में सामान्य स्थिति होने पर बिजली सप्लाई को शुरू किया गया ।
बारिश के कारण नगर के नाली.नाले उफन गए और सड़क पर पानी बहने लगा। बारिश के दौरान लगातार बादल तेजी से गरजते रहे और बिजली लपकती रही। शहर के आसपास बिजली गिरने की जानकारी भी सामने आई है। तालाब मोहल्ले भारत नगर के निचले इलाकों में पानी भरे जाने की खबर मिली है। झमाझम बारिश से कई इलाको मे सड़के तालाबों में ताव्दील हो गई और दुकानो और घरों मे पानी घुसने लगा। गनीमत यह रही कि बारिश जल्दी ही बंद हो गई जिससे लोगों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button