मध्य प्रदेश

झोपड़ी में लगी आग, तीन बच्चे आग से झुलसे, हालत गंभीर, दमोह जिला अस्पताल रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। हटा थाना के बरोदा गांव के खेत में बनी टपरिया में संभवतः अगरबत्ती से आग लग गई. जिसमें तीन बच्चे जले, तीनो की हालत गंभीर, जिन्हें हटा अस्पताल लाया गया. जिनका उपचार जारी है. बताया गया कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर 108 से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अमन श्रीवास्तव, एसडीएम हटा, हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों की जानकारी ली। इधर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को खबर लगते ही इन्होंने भी अस्पताल प्रबंधक को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
आग से झुलसी जानवी पिता गोविंद आदिवासी उम्र 4, कीर्ति पिता गोविंद उम्र 3 व हीर पिता गोविंद उम्र 5 माह मूल निवासी तारोली बरा बंडा सागर के बताए गए, बरोदा कल्लू सिंह राजपूत के खेत पर काम करते थे, जहा टपरिया में आग लग गई।

Related Articles

Back to top button