शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित

लोकगीत के माध्यम से विधार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान* । गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोक संस्कृति के माध्यम से समाज को संदेश देना ।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति विषय पर आधारित लोकगीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं । प्रतिभागियों ने अपने गीतों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का संदेश दिया ।
डॉ आशीष पांडेय एवं मोहम्मद रहवर रजा मंसूरी ने नशा न करना मान लो कहना,की शानदार लोकगीत प्रस्तुति देकर सभी को नशा से दूर रहने की समझाइश दी । महाविद्यालय की प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विषयवस्तु, गायन शैली एवं संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।



