प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार करेंगे रायसेन में ध्वजारोहण

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह
रायसेन। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस गरिमा मय समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायणसिंह पंवार ध्वजारोहरण कर आर्कषक परेड की सलामी लेंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, एसएएफ द्वारा परेड की जाएगी। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री पंवार के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। सुबह 9.05 बजे राष्ट्र धुन एवं सलामी और इसके उपरांत प्रातः 9.07 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री पंवार द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा सुबह 9.15 बजे आकश में गुब्बारे छोड़े जाएंगे ।प्रातः 9.16 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.40 बजे हर्ष फायर किया जाएगा। पइसके बाद सुबह 9.45 बजे मार्च पास्ट होगा एवं सुबह 9.55 बजे मुख्य अतिथि परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे। पसुबह 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा तथा प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पसुबह 10.25 बजे पुरस्कार वितरण होगा तथा सुबह 10.40 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सार्वजनिक भवनों, शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा, सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा और सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ऐसी नगर पालिका, नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।



