मध्य प्रदेश

शिवराज सरकार की सद्बुद्धि के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर किया हवन पूजन

चिलचिलाती गर्मी में मांगों के समर्थन व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए नारे
सिलवानी। सिलवानी में लंबित मागों के निराकरण किए जाने की मांग को लेकर बीते 11 मार्च से शांति पूर्ण माहौल में धरना दे रही आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा गुरुवार को सोई हुई सरकार को जगाने एवं सरकार को सद्बुद्धि, विश्व कल्याणार्थ महाशक्ति का आव्हान कर यज्ञाचार्य पण्डित श्री प्रभाकर व्यास शास्त्री, देवकुमार तिनगुरिया व अन्य ब्राह्मणो द्वारा पूजन एवं हवन सम्पन्न कराया गया।
तहसील कार्यालय परिसर में लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन बीते एक पखबाड़े से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन दिया जा है।
धरना आंदोलन के चौदहवें दिन आंगनवाड़़ी महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा हवन पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button