क्राइममध्य प्रदेश

हरिसिंह आदिवासी का प्रशासन की उपस्थिति में हुआ अंतिम संस्कार

सिलवानी । सिलवानी थाने के तहत खमरिया चंद्रपुरा गांव में धुरेडी की रात हुए दो समुदायों में संघर्ष में इलाज के दौरान गुरुवार को आदिवासी समुदाय के एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।
उसका अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम चैनपुर में कर दिया गया है। इस दौरान जिले के आला अधिकारी कलेक्टर अरविंद दुबे, आईजी दीपिका सूरी पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल सहित पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी गाँव में मौजूद रहे। कलेक्ट अरविंद दुबे ने बताया कि मृतक हरि सिंह का उसके परिंजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है,। आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे भी खमरिया गांव पहुँच गए हैं। तथा स्थिति पर नजर बनाए गए है।
हरिसिंह आदिवासी की पत्नि, तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है चारो बच्चों की शादियां हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि धुरेड़ी की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था ।
जैथारी प्रतापगढ़ के पास खमरिया गांव का मामला था। घटना में पहले एक आदिवासी राजू की मौत हुई थी वही 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतक सहित घायलों को किया था मुआवजे देने का ऐलान किया था। तथा मुख्यमंत्री मंगलवार को मृतक राजू आदिवासी के गांव भी गए थे। और परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता भी दी थी।
एडिशनल एसपी रायसेन अमृत मीणा ने बताया कि जो हमीदिया अस्पताल में तीन और गंभीर रूप से घायल थे जिसमें से एक आदिवासी हरिसिंह आदिवासी की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button