पर्यावरणमध्य प्रदेश

सिंहपुरी वन परिसर में किया गया अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन

वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी (सामान्य) अंतर्गत
सिलवानी । वनमंडल रायसेन सामान्य के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी सामान्य की परिसर सिंहपुरी (अ) के कक्ष क्रमांक आरएफ-142 ( पुराना पानी माता का चबूतरा) पर 31 जनवरी बुधवार को अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन भी बाघ थीम पर किया गया। जिसमें उप वनमंडल अधिकारी सामान्य सिलवानी पी.के रजक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा द्वारा 120 बच्चों को वन भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान वन्यप्राणियों के संरक्षण, संवर्धन, एवं वन वर्धनिक कार्यो का प्रबंधन वन विभाग द्वारा कैसे किया जाता है बच्चों को समझाया गया। एसडीओ सिलवानी पी.के.रजक ने वन एवं वन्यप्राणियों का महत्व तथा पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने में वन एवं वन्य प्राणियों का क्या ओर कैसे योगदान है के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। साथ ही आक्सीजन तथा कार्बनडाई आक्साइड का संतुलन बनाये रखते हैं तथा बादलों के संघनन द्वारा वर्षा में वृद्धि, नदियों को स्वच्छ जल की सतत आपूर्ति, भौतिक रासायिनिक एवं ध्वनि प्रदूषण को कैसे नियंत्रित करते है। छात्र-छात्राओं को वनों में पाये जाने वाली लघु वनोंपज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा वनों को अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।
पूर्व सिलवानी रेंजर आदर्श मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पाये जाने वाले बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली काली धारियाँ एवं चेहरे के काले चिन्ह तथा पगचिन्ह प्रत्येक बाघ के अलग-अलग होते हैं। साथ ही अन्य वन्यप्राणियों के संबंध में मनमोहक एवं रोचक जानकारियाँ बच्चों को दी की गई।
सिलवानी के मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय के छात्र छात्राओं को वन भ्रमण के पूर्व में कैम्प स्थल पर नाश्ता कराया गया । इसके बाद वन भ्रमण कराया गया वन भ्रमण के दौरान रेंजर आदर्श मिश्रा, एवं कार्यवाहक वनपाल रामशरण सिंह, आत्माराम मैना, वनरक्षक रामकुमार रघुवंशी, ऋषि गुप्ता, राहुल, कल्पना गौड के द्वारा छात्र छात्राओं को वन भ्रमण कराया गया। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, प्रष्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सिद्वार्थ मिश्रा लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय सेना , एसडीओ सिलवानी प्रदीप रजक पूर्व सिलवानी रेंजर आदर्श मिश्रा द्वारा पुरूषकृत किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रय में मानव जीवन एवं वन एवं पर्यावरण के संतुलन के सम्बन्ध में परिक्षेत्र लिपिक संतोष रघुवंशी के द्वारा समझाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिद्वार्थ मिश्रा लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय सेना, मॉ शारदा उ.मा.विद्यालय के संचालक मदन सिंह रघुवंशी, पी.के. रजक, एस.डी.ओ. सिलवानी, पूर्व सिलवानी रेंजर आदर्श मिश्रा, राममनोहर खरे, आत्माराम मैना, रामशरण सिंह, रामदास सोनी, तखतसिंह, लवकुश तिवारी, हरेन्द्रसिंह, संदीपसिंह ठाकुर, राहुल जैन, मोहम्द सोहेब,कल्पना गौंड, संतोष रघुवंशी एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पधारे हुये अतिथियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार राममनोहर खरे प.स. डुंगरिया के द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम अतुल राय मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी, द्वितीय कु. संगीता कुशवाह, मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी, तृतीय कु. पायल नोरिया मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरूषकार कु. मानशी साहू मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी, द्वितीय, कु. अर्शिका मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी, तृतीय कु. आशी नोरिया मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी को दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कु. श्रृष्टि गौर मॉ शारदा उ.मा. विद्यालय सिलवानी, द्वितीय कु. इकरा खान मॉ शारदा उ.मा.विद्यालय सिलवानी एवं तृतीय कु. शिवांशी धाकड़ मॉ शारदा.उ.मा.विद्यालय सिलवानी को दिया गया।

Related Articles

Back to top button