वन विभाग टीम ने करई बीट से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमणधारी में हड़कंप मचा

80 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया
वन संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा: शिशुपाल अहिरवार वन परिक्षेत अधिकारी
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । वन विभाग टीम जतारा एवं पलेरा टीम की संयुक्त कार्यवाही वन विभाग की भूमि पर कई वर्षों से अतिक्रमण किया गया था जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा मुक्त कराया गया वन संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया अतिक्रमण हटाने का पहले ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया तो वन परिक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार के द्वारा समझाइश दी गई इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया गया वन भूमि में बोई गई फसलों को नष्ट किया गया पलेरा रेंज अंतर्गत करई बीट दांतगोरा गांव के ग्रामीणों के सहयोग परिक्षेत्र सहायक वृत की बीट करई कंपार्टमेंट नंबर 304 वी में वन क्षेत्र में अतिक्रमणकरियों द्वारा किए गए पुराने अतिक्रमण के विरुद्ध रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार द्वारा अलग अलग टीम बनाकर वन क्षैत्र से अवैध अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही जेसीबी मशीन और चार से पांच ट्रैक्टर लगाकर की गई है । जिसमे वन भूमि पर वर्षो पुराने अतिक्रमणकारियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रातों रात जुताई करके फसल बोई गई थी दल बल के साथ नष्ट करके गहरी खाई और बड़े गड्ढे खोदकर चारों तरफ से ट्रेंच खोदकर उस पर कटीली झंडियों का बीज बोकर बेदखल किया गया।
साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराए गए वन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के जन सहयोग से पौधारोपण किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही के दौरान दांतगोरा वन क्षेत्र अन्तर्गत बीट करई में 80 हेक्टेयर से भी अधिक वन क्षेत्र को अतिक्रमणधारियों से मुक्त कराया गया जिसमे प्लांटेशन का कार्य किया गया वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम चलाई जा रही हैं आपको ज्ञात हो रविवार को वन विभाग की टीम पर कम स्टाफ की वजह से ग्रामीणों ने पथराव किया था जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा थाने में एक शिकायत आवेदन पत्र दिया गया था जिसकी थाना प्रभारी अनुमेंहा गुप्ता जांच पड़ताल कर रही हैं आज सोमवार को वन विभाग के द्वारा जेसीबी मशीन चलकर कार्रवाई की गई ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई।
उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देश के अनुक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन विभाग जतारा एवं पलेरा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।
इस संबंध में शिशुपाल अहिरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा का कहना है कि पलेरा रेंज अंतर्गत करई बीट पर आज सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया वन भूमि पर लगातार बेदखली की कार्रवाई की जा रही है अतिक्रमण से मुक्त कराई गई वन भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा वनों का संरक्षण करना हमारा मूल कर्तव्य है इसलिए ग्रामीणों से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई है।



