केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के आगमन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सभा स्थल किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, कार्यकर्ताओं में उत्साह
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेगमगंज प्रथम नगर आगमन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह ने इस ऐतिहासिक मौके को भव्य बनाने के लिए नगर में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नया बस स्टैंड स्थित सभा स्थल का भी जायजा लिया, जहां मंत्री जी का स्वागत समारोह और सभा आयोजित की जाएगी।
इस दौरान उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, जनपद सीईओ आशीष जोशी, नगर पालिका सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, टीआई संतोष सिंह, तहसीलदार एसआर देशमुख और अन्य अधिकारियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह ने आवश्यक निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।
नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस निरीक्षण में शामिल रहे।
सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार और सजावट की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम के लिए एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव टीआई संतोष सिंह को आवश्यक निर्देश दिए है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगरवासियों में भी इस आगमन को लेकर भारी उत्साह है और सभी लोग मंत्री जी के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह आगमन न केवल नगर के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है, बल्कि इससे विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।



