पूर्व पार्षद ने लगाई नगर परिषद मे आरटीआई

गैरतगंज। लगभग दो बरसों से अध्यक्ष विहीन नगर परिषद की कार्यप्रणाली को देखते हुए ओर नगर परिषद द्धारा की जा रही बेहिसाब खरीदी और नगर मे हो रहे कार्यों मे लापरवाही ओर कैरोना काल मे की गई खरीद की जानकारी को लेकर नगर परिषद वार्ड12 के पूर्व पार्षद बीडी रजक ने सूचना के अधिकार के तहत नगर परिषद से जानकारी माँगी हैं जिनमें जनवरी 2021 परिषद भँग होने के अब तक खरीद गई चीजों की जानकारी, खरीदारी से पहले टेँडर प्रक्रिया की जानकारी, मार्च 2021 लाकडाऊन काल मे खरीदी की जानकारी, जनवरी 2021 से अभी तक स्वच्छता सौन्दर्यीकरण पर किया खर्च की जानकारी । इस सम्बंध मे बीडी रजक का कहना हैं कि जब से परिषद अध्यक्ष विहीन हुई है तव से नगर परिषद द्वारा ऐसी चीजें तक खरीद ली जिनकी नगर को जरूरत नहीं है जैसे कुत्ते पकडने के लिए वाहन, राज्य मार्ग के किनारे नियम विरुद्ध कार्य, करना सहित अनेक कार्य जो नियम विरुद्ध हैं किए गए है हम सिर्फ जनता के समाने सच लाना चाहते हैं कि परिषद के बिना अधिकारी किस तरह से लापरवाही करते हे ओर कमाई करते हैं।




