धार्मिकमध्य प्रदेशराजनीति
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह व अन्य नेताओं ने गणेश जी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

जिला भाजपा कार्यालय में गणेश उत्सव की धूम
रायसेन। जिला भाजपा कार्यालय में गणेश उत्सव की धूमधाम के बीच भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई, जहां पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा विशेष रूप से पहुंचे। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ, उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा की और समाज में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।
पूजन समारोह में कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर और मीडिया प्रभारी सीएल गौर प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने भगवान गणेश से आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।



