ज्योतिष

चार बड़े ग्रह नए साल में बदलेंगे अपनी चाल

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✤┈┈┈┈┈••✦𖣥✦••┈┈┈┈┈✤
🧾 चार बड़े ग्रह नए साल में बदलेंगे अपनी चाल
🌎 साल 2025 की शुरुआत में हमें ये जानना आवश्यक है कि हमारे सौरमंडल के ग्रह कब और कहां डेरा डालेंगे। खासकर शनि, गुरु और राहु-केतु की स्थिति का हमें ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि ये सभी ग्रह लंबे समय तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। साथ ही इनका असर भी हमारे जीवन पर अधिक पड़ता है। शनि जहां हमारे कर्मों का फल देते हैं, वहीं गुरु हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव के दाता है। इसके साथ ही राहु-केतु की स्थिति भी हमारे जीवन में अच्छे बुरे प्रभाव डालती है।
💫 *_ग्रह गोचर 2025*
सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र ये वो ग्रह हैं जो माह के हिसाब से अपनी गति बदल दते हैं। इनमें बुध और शुक्र कई बार एक ही महीने में 2 राशियां भी परिवर्तन कर सकते हैं। वहीं चंद्रमा ढाई दिन में ही अपनी चाल बदल देते हैं। इसलिए इन राशियों के गोचर का हमें समय-समय पर पता चलता रहता है। लेकिन शनि, गुरु, राहु और केतु की गति लंबे समय बाद बदलती है। इसीलिए आज आचार्य श्री गोपी राम आपको बताएंगे कि साल 2025 में ये ग्रह कब कब चाल बदलेंगे और इनका क्या-क्या असर देखने को मिल सकता है।
👉🏼 01 जनवरी 2025 की सुबह सूर्य धनु राशि में, चन्द्रमा धनु राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु वृष राशि में, शुक्र कुम्भ राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में और कन्या राशि में होंगे।
👺 *_शनि गोचर 2025_*
वर्ष प्रवेश के समय शनि कुम्भ राशि में होंगे और 29 मार्च की रात 9 बजकर 44 मिनट तक कुम्भ राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। उसके बाद वर्ष पर्यंत वो वही रहेंगे। इस बीच वो मीन राशि में 13 जुलाई की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर वक्री होंगे। इसके बाद 28 नवम्बर की सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में ही मार्गी हो जायेंगे और वर्ष पर्यंत वहीं पर मार्गी रहेंगे।
🪐 *_गुरु गोचर 2025_*
वर्ष प्रवेश के समय गुरु वर्ष राशि में होंगे और 14 मई की रात 10 बजकर 33 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। 18 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 46 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 11 नवम्बर की रात 10 बजकर 10 मिनट पर गुरु कर्क राशि में वक्री होंगे और वक्री गति से गोचर करते हुए 5 दिसम्बर की शाम 5 बजकर 25 मिनट पर पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे।
👽 *_राहू और केतु गोचर 2025_*
वर्ष प्रवेश के समय राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में होंगे। 18 मई की शाम 7 बजकर 35 मिनट पर राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद वो वर्ष पर्यंत वहीं रहेंगे।

Related Articles

Back to top button