मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत गोवा में संचालित की गई निशुल्क पानी व्यवस्था

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । बीते दिनों स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में भीषण जल संकट को ध्यान में रखते हुए जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा ली गई समीक्षा बैठक के बाद जनपद पंचायत के सीईओ सिद्धगोपाल वर्मा के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में निशुल्क पानी की व्यवस्थाएं संचालित की गई है। ऐसे में भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या से जूझ रही विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल राहत प्रदान कर दी गई है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने समीक्षा बैठक में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में लाखों करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य ग्राम पंचायतोंं में हो रहे है। विधायक खटीक ने निर्देश दिए थे कि भीषण गर्मी में उत्पन्न हुए जल संकट से निपटने के लिए जनपद पंचायत क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों मे सार्वजनिक स्थानों पर पानी की निशुल्क वितरण व्यवस्थाएं संचालित की जाए। जिसके बाद सीईओ के निर्देश पर लगातार ग्राम पंचायतों में पानी के प्याऊ सार्वजनिक स्थानों पर खोल दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button