कटंगी की पहाड़ियों में पथरों के बीच मिले कई दिनों पुराने मवेशियों के कंकाल, हिंदूवादी संगठन का हंगामा

सूचना पर पहुँचे उच्च अधिकारी, कराया पोस्टमार्टम
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की कटंगी थाना क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच में मिले मवेशियों के कंकाल से पूरे क्षेत्र में चर्चा का मौहौल रहा वहीं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्त्ताओ ने हंगामा शुरू कर दिया! इस घटना की जानकारी जैसे ही थाना सहित उच्च अधिकारियो को लगीं तत्कालीन घटना स्थल पर जाकर निरिक्षण किया और सभी मवेशियों के कंकालो को एकत्रित कर उन्हें पोस्टमार्टम कराने भेज दिया गया।
जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा, वैटनरी डॉ टीम थाना कटंगी पुलिस ने जा कर मोर्चा सभाला!
जबलपुर जिले की सीमा ग्रामीण थाना कटंगी क्षेत्र तुल्ला बाबा पहाड़ी कंटगी में मृत जानवरों के अवशेष मिलने पर स्थानीय प्रशासन प्राथमिक जाँच पर SDM, SDOP, CMO, तहसीलदार/थाना प्रभारी और पशु चिकित्सक डॉ से कराई गई! इन सभी अवशेष का शव परीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा किया गया!
ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटंगी थाना क्षेत्र की पहाड़ी में प्राप्त अवशेष अनुसार मृत जानवरों की कुल संख्या 57 है! ये अवशेष डेढ़-दो माह से लेकर सवा दो वर्ष तक पुराने भी हो सकते है! वहीं प्राप्त अवशेष में अधिकतम पाँच ही गौवंश के मिले है! तीन पसली अवशेष को देखकर यह प्रतीत होता है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है. परन्तु यह स्पष्ट नहीं होता है कि उक्त पसली गौवंश की हैं!
साथ ही 57 पशु स्कल के संबंध में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता है कि उन्हें मारा गया है. यह साक्ष्य नहीं मिले हैं कि मौक़ा स्थल पर जानवरों को अवैध ढंग से काटा जाता रहा है!
यह साक्ष्य भी नहीं मिले हैं कि वहाँ मृत जानवरों को लाकर फेंका जाता रहा है! दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पालतू एवं जंगली जानवर विचरण करते हैं दुर्घटना या सामान्य मृत्यु होने पर शव वहीं पड़े रहते हैं, जो कालान्तर में अवशेष में परिवर्तित हो जाते हैं!
फिर भी प्रकरण में पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है. विस्तृत छानबीन और साक्ष्य के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी।



