मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में पीड़ितो का नपा अध्यक्ष ने किया समाधान, अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल निदान करने किया आदेशित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील कार्यालय के नगर पालिका परिषद सिहोरा में विगत कुछ समय से आम जनता के साथ साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर सिहोरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सन्धया दिलीप दुबे ने मंगलवार को सभी की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देश दिये । इतना ही नहीं मुख्य अधिकारी कर्मचारी को तत्काल स्थानीय लोगों की समस्याओं के साथ साथ कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भी नाराजगी जताई । और निर्देश दिये कि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों का भुगतान व लंबित पड़ी फाइलो को दस्तावेज पूर्ण कर उनका समाधान करे ।
विभिन्न समस्याओं को लेकर कुछ ही घण्टों में हुआ निदान – मंगलवार को जन सुनवाई में नगर पालिका परिषद के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर सीधे आम जनता के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के समक्ष प्रस्तुत की । उन लोगों की समस्याओं को लेकर जाँच करने और लंबित पड़ी हुई फाइलो को कम्पलीट कर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया और कर्मचारियों के वेतनमान को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये ।
इन इन समस्याओं को लेकर लगीं थी जन सुनवाई में लाई – बीपीएल कार्ड धारियों की समस्या, पीएम आवास की समस्या, नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का वेतनमान विलम्ब की समस्या, सीएम हैल्पलाइन की समस्या के समाधान के साथ साथ रुकी हुई फाइलो के बिल भुगतान के साथ नगर के प्रत्येक वार्डो में सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक करने समझाईश दी गई ।

Related Articles

Back to top button