सड़क दुर्घटना में टीआई समेत 3 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मरने वालों में पचमढ़ी पीटीएस टीआई उमेदसिंह राजपूत शामिल हैं। उमेदसिंह राजपूत अपनी एक्टिवा पर पंडित जी को लेकर अपने घर इंदिरा कॉलोनी आजाद वार्ड गाडरवाड़ा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है जो एक अन्य बाइक पर सवार थी और पिकअप वाहन ने इसे भी अपना शिकार बनाया। बताया जाता है कि पिपरिया-बनखेड़ी माल्हनवाडा रोड पर सकरी पुलिया के नजदीक पिकअप गाडी ने एक्टिवा और एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। एक्टिवा में सवार टीआई उमेदसिंह राजपूत और पंडित जी मौके पर ही मृत हो गए। वहीं एक अन्य आठ वर्षीय बालिका जो बाइक पर अपने माता-पिता और भाई के साथ सवार थी वह भी मृत हो गई। घटना पुलिस के द्वारा विवेचना में ली गई है,बनखेड़ी पुलिस के द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में मृत्य हुये टीआई उमेदसिंह राजपूत इंदिरा कॉलोनी आजाद में रहते थे। उमेद सिंह राजपूत, गाडरवारा एसडीएम के रीडर नितिन राजपूत के पिता जी थे।



