घर घर विराजे मंगलमूर्ति विघ्न-विनाशक प्रथम पूज्य श्रीगणेश

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। गणेश चतुर्थी के पुनीत पावन पर्व पर गौरझामर मे दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूमधाम शुरू हो गई है।लोग घर घर मे और नगर के प्रमुख स्थानो पर भक्ति भाव से देवाधि देव महादेव के पुत्र प्रथम पूज्य विघ्नविनाशक श्री गणेश जी की मूर्तियो की स्थापना आकर्षक झांकियां सजाकर धूमधाम से की गई है। श्रृध्दा भक्ति के इस पावन त्यौहार को लोग बडे ही उत्साह उमंग व धार्मिक भावना से मनाते है। गणेशोत्सव पर गौरझामर के सभी सनातन हिन्दु मंदिरो मे गणेश जी की छोटी बडी सभी प्रकार की मूर्तियां की स्थापना कर पारम्परिक आकर्षक झांकियां सजाई गई है मंदिरो की साफ सफाई व सजावट विधुत सज्जा की गई है। गणेश झांकियों मे प्रतिदिन पूजा पाठ भजन कीर्तन आरती महा आरती अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।गणेश पंडालो मे लोकगीत लोक भजन आदि के कार्यक्रम भजन मंडलियो व लोक गायको व्दारा नित्य आयोजित होने से बडी संख्या में श्रृध्दालुओ की भारी भीड पहले ही दिन से उमड पडी है । इस समय गौरझामर गणेशोत्सव की धूमधाम है।



