Uncategorized

बड़वारा विधानसभा को 17.30 करोड़ की सौगात, 8 सड़कों के सुधार को मिली स्वीकृति

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र की 8 प्रमुख सड़कों के सुधार हेतु 17.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
स्वीकृत राशि से ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।
स्वीकृत मार्ग एवं राशि विवरण
बडेरा पहुंच मार्ग – ₹1.20 करोड़
भमका–रोझन मार्ग – ₹1.50 करोड़
झिन्ना पिपरिया–कटरा मार्ग – ₹2.50 करोड़
कौड़ियां–बंधी–धुरी–पिपरिया मार्ग – ₹2.80 करोड़
देवरी–केवलारी मार्ग – ₹1.20 करोड़
सरस्वाही–सुरखी मार्ग – ₹1.50 करोड़
पडरभटा–संसारपुर मार्ग – ₹1.20 करोड़
गोपालपुर–सगवा–अतरसूमा–सिलौडी मार्ग – ₹5.40 करोड़
कुल स्वीकृत राशि: ₹17.30 करोड़
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को सीधा लाभ मिलेगा । बड़वारा विधानसभा लगातार विकास की ओर अग्रसर है और सरकार की यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button