सीएम राइज स्कूल स्लीमनाबाद मे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

नायब तहसीलदार, एसडीओपी थाना प्रभारी स्लीमनाबाद की रही उपस्थिति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद सीएम राइज स्कूल में रविवार को सुबह सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को सूर्य नमस्कार के सभी आसनों पर सूर्य नमस्कार कराया गया साथ ही सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ छात्रों को बताए गए । कार्यक्रम में नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद राजकुमार नामदेव, एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर, थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया की उपस्थिति रही । गौरतलब हो कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है आगामी मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा इस दिन सूर्य उत्तरायण का शुभारंभ होता है उतरायण को धार्मिक रूप से शुभ माना गया है इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है इस दिन से हम सूर्य नमस्कार की शुरुआत कर सकते है छात्रों को बताते हुए एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर ने कहा कि सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना सर्वोत्तम होता है सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते है जो क्रमशः शरीर को पूरा तानते और स्ट्रेच करते है इनमें प्रणामासन हाथ उठाना उत्थित हटासन और अधोमुख प्रमुख है
सूर्य नमस्कार करते समय अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करें और हर आसन के साथ गहरी सांस लें और छोड़ें।
सूर्य नमस्कार के आसनों से शरीर की लचीलापन बढ़ता है, जो मांसपेशियों को मजबूत और सशक्त बनाता है। इससे जोड़ों की गतिविधि बढ़ती है और शरीर में खिंचाव कम होता है।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ सहित छात्रों की मौजूदगी रही।



