शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौंडी में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौंडी से जय स्तंभ तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया! जिसमें बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, सरपंच पंचों बर्मन, उपसरपंच राहुल राय सहित पदाधिकारियों एवं शाला स्टॉफ के साथ स्कूल के छात्र/छात्राओं ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाते हुए तिरंगा झंडा लहराते हुए आन–बान शान के साथ रैली निकाली। जिसमें सभी शासकीय स्कूलों की सहभागिता रही।
इस दौरान खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, प्रशांत राय, सरपंच गुंडा साकेत लोनी, किशन राय, मंडल महामंत्री सदन तिवारी, राजा दहिया, शैलेश जैन, अरविंद तिवारी, अन्नू पाल, राजा राय और शाला परिवार की उपस्थिति रही।
रैली के समापन उपरांत जनशिक्षक संतोष बर्मन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम के अंत में संकुल प्राचार्य चंद्रकुमार परसवार और कन्या स्कूल प्राचार्य विशाल वरकडे ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।



